नि:शुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
बहेड़ी दरभंगा
गुरु गोविंद सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के द्वारा नि:शुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर सुविधा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर शंभू नाथ झा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद शर्मा बहेरी थाना प्रभारी,श्री कृष्ण देव झा , डॉ शशिनाथ झा, सरबजीत कौर ,डॉक्टर त्रिलोकनाथ झा, डॉ अभिषेक कुमार झा, डॉ सुनीता झा ,अर्चना कुमारी, डॉ नवोनाथ झा, चंद्रनाथ झा,धर्मशिला देवी, शिवनाथ झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया एवं सभी को अस्पताल के द्वारा पाग चादर और माला से सम्मानित किया गया साथ हि सभी पत्रकार बंधुओं को भी पाग चादर माला और डायरी कलम से स्वागत किया गया।मंच का संचालन डॉ अविनाश परासर और कैफी सर ने किया इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर शशिनाथ झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवेश के लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं नि:शुल्क दवा का आज वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर करीब 175 बच्चों का एवं 245 वयस्कों का जांच कर नि: शुल्क दवा का वितरण किया गया।इस अवसर पर अस्पताल के सभी कर्मी नर्स डॉक्टर एवं महर्षि दयानंद नर्सिंग इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल होरलपट्टी आनंदपुर दरभंगा के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या लोग उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal