मिथिला की बेटी डॉ ममता ने बढ़ाया मिथिलांचल का मान
दरभंगा- डॉ ममता ठाकुर ने दरभंगा जिला ही नहीं संपूर्ण मिथिलांचल का मान बढ़ाया है।
वो इंडियन मेडिकल एशोसिएशन (आईएमए),दिल्ली के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं।ममता ठाकुर तुमौल की रहने वाली हैं और प्रसिद्ध सीपीआई के लीडर रामकुमार झा की पुत्री हैं।डॉ ममता स्त्री रोग विशेषज्ञ की तौर पर दिल्ली में 30 वर्षों से सेवा दे रहीं है.वो मॉस्को से अध्यनकर कई प्रसिद्ध सरकारी- गैरसरकारी चिकित्सा संस्थानों में अपना योगदान देकर वर्तमान में अपना निजी चिकित्सालय चला रही है. ममता दिल्ली कई मैथिली सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़कर समाजिक कार्यो में भी सक्रिय है. इनके आई एम ए के उपाध्यक्ष बनने पर मिथिलांचल के लोगो मे खुशी की लहर है.खुशी जाहिर करने वालों में राम कुमार झा,विश्वनाथ मिश्रा,वरुण कुमार झा,राम उदगार साह,राजीव चौधरी,शब्बीर अहमद बेग,शरद कुमार सिंह आदि थे.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal