Breaking News

दरभंगा नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 21 में अभियान चलाया गया। Edit ;- Ajit kumar singh

स्वच्छता अभियान एवं घर के गीला कचरा से घर में ही खाद बनाने की तकनीक। इसी उद्देश्य को लेकर दरभंगा नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 21 में अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, उप नगर आयुक्त कमल नाथ झा, नगर प्रबंधक नागमणि सिंह एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े निगम कर्मियों ने वार्ड नंबर 21 में बने राजीव आवास योजना अंतर्गत मकान में घर में ही गीला कचरा से खाद बनाने की तकनीक की जानकारी दी। पार्षद मधुबाला सिन्हा ने अपनी ओर से सभी को डब्बा उपलब्ध कराया और बताया कि अन्य डब्बों में भी आप खाद्य बना सकते हैं। महिलाओं ने इस तकनीक को सीखने में काफी रूचि ली। ये तकनीक काफी सरल है और 25 दिन से 1 माह के अंदर घर के सड़े गले कचरे से खाद बनकर तैयार हो जाता है, जिसका उपयोग आप अपने घर के बगीचे, फल- फूल, पौधे इत्यादि में कर सकते हैं। सामान्य तौर पर इसमें कोई केमिकल नहीं डालना है। खाद्य जल्दी बनाने हेतु और दुर्गंध भगाने हेतु दही का पानी और हल्दी का पाउडर कभी-कभी छिड़काव कर देना है और बिल्कुल आसान तरीके से 1 माह के अंदर खाद्य बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे आप ऑर्गेनिक फल- फूल उगा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
इस आयोजन में महिलाओं एवं बच्चों ने काफी रूचि ली। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने बताया कि आप सजग हैं और पूरा देश इस समय स्वच्छता अभियान को अपना रहा है और हमे कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना है, तभी हमारा भारत और हमारा शहर स्वच्छ रहेगा। स्वच्छता और सफाई में ही अच्छा स्वास्थ्य निवास करता है और यह आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उप नगर आयुक्त कमल नाथ झा ने कहा कि अगर आप अपने बगीचे इत्यादि में इसका उपयोग नहीं भी करते हैं तो दरभंगा नगर निगम आपसे घर का बना खाद खरीद लेगा। पार्षद मधुबाला सिन्हा ने कहा कि मैं स्वयं अपने घर के कचरे से खाद बनाकर ऑर्गेनिक फल- फूल अपने छत पर लगाती हूं और आप भी इसमें सहभागी बने। जहां मेरी जरूरत होगी, इस तकनीक को बताने, सिखाने में उपस्थित रहूंगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बच्चों ने एक रैली भी निकाली और स्वच्छता जागरूकता एवं कंपोस्ट बनाने की तकनीक पर बल दिया। बच्चों ने अपने हाथ में स्वच्छता और खाद संबंधी बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने विशेषकर बच्चों से कहा कि आप स्वच्छता ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और बड़े बुजुर्गों, मां- बहनों को इस तकनीक के बारे में बताएं और जहां भी मदद की आवश्यकता हो वहां दरभंगा नगर निगम से सहयोग लें।
कार्यक्रम में शाही मस्ज़िद के इमाम मौलाना नज़ीर अहमद उस्मानी एवं अन्य लोगों ने भी भाग लिया।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …