प्राथमिक विद्यालय में पढेंगे आँगनबाड़ी के बच्चे
आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र जारी कर डीपीओ को दिया निर्देश
जिले में संचालित हो रहे हैं 4047 आँगनबाड़ी केंद्र

मधुबनी आँगनबाड़ी के बच्चे अब प्राथमिक विद्यालय में पढ़ेंगे समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के निर्देशक ने डीपीओ को पत्र जारी कर आंगनबाड़ी को नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में टैग करने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि जो आंगन आँगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय परिसर या विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है वैसे आँगनबाड़ी केंद्र को नजदीक के प्राथमिक विद्यालय से टैग करें| एक ही वार्ड में प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र अलग-अलग चल रहा है और प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन है तो आंगनबाड़ी को संबंधित प्राथमिक विद्यालय से टैग किया जाए। इसके लिए जिले में कवायद शुरू कर दी गई है।
क्या है आंगनबाड़ी योजना:
ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों और उनकी मां को कुपोषण से बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी योजना को आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत गाँवों और कस्बों में घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एक आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है। जिले में 4047 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं । इस केंद्र में सरकार द्वारा प्रदान की गयी अत्याधुनिक सुविधाएँ मिलती हैं , जो बच्चों और उनकी मां को कुपोषण से बचाते हैं।, इन सुविधाओं के रूप में उन्हें पोषित भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, खेल सामग्री, बच्चों की पुस्तकें, धात्री महिलाओं की सही समय पर जाँच और परामर्श, बच्चों को बुनियादी ज्ञान से शिक्षित करना इत्यादि है। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे और महिलओं को घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे उनको किसी भी प्रकार का संकोच न रहे।
किराए के भवन नहीं संचालित होंगे, आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों का होगा नजदीक के विद्यालय में नामांकन
जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है और वहां प्राथमिक विद्यालय नहीं है तो पास के प्राथमिक विद्यालय से उसे अटैच कर दिया जाए। वैसे आंगनबाड़ी केंद्र जो आईसीडीएस द्वारा बनाए गए भवनों के अतिरिक्त अन्य सरकारी भवनों पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, सरकारी लाइब्रेरी आदि में संचालित है तो उसे संबंधित वार्ड या वार्ड के निकटतम प्राथमिक विद्यालय से संबंध किया जाए। वैसे आंगनबाड़ी जो किराए के भवन से संचालित हैं उन्हें प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित करने का निर्देश दिया गया है। आईसीडीएस निदेशक ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय से टैग कराने को कहा है। इसे हर हाल में 10 मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी 20 मार्च तक मांगी गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal