Breaking News

दरभंगा सी एम कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते हुए कॉलेज प्रभारी श्रीकान्त कुमार ने कहा कि कब तक छात्राएं परेशान होंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा जिला प्रमुख श्रीकांत कुमार और सी. एम कॉलेज एबीवीपी छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा के नेतृत्व में प्राचार्य प्रो.डॉ. विश्वनाथ झा को कॉलेज समस्याओं को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

 

Edit ;- by ajit kumar singh

 

ज्ञापन देते हुए कॉलेज प्रभारी श्रीकान्त कुमार ने कहा कि कब तक छात्राएं परेशान होंगे। गांव के गरीब लोगों के यह बच्चे आखिर कब तक कर्जा लेकर शहर में किराए से रहें। हमारी मांग है कि गर्ल्स छात्रावास की शुरुआत की जाए ताकि दूर दूर से जो छात्राए जैसे सीतामढ़ी, समस्तीपुर, झंझारपुर, मुजफ्फरपुर आदि से आती है वो छात्राएं पढ़ ने यहां रह सके।
ज्ञापन देते हुए सी एम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष कौशल कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्रहितो की समस्या को प्राचार्य महोदय को अवगत कराते रहते हैं मगर इस साल यू .जी , पी .जी में नए छात्र छात्रा नामांकन करवा लिए है मगर छात्राओ को काउंटर पर परेशानी नहीं हो इसीलिए आज हमलोग ने प्राचार्य महोदय से मिल कर महिला गार्ड को कॉलेज कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए महिला गार्ड तैनात करने की भी मांग की।
इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव अमित कुमार शुक्ला ने कहा कि कॉलेज में छात्रों का वर्ग संचालन समय अनुसार हो और नए परीक्षा भवन निर्माण हो जिससे किसी भी प्रकार का परीक्षा अगर कॉलेज में होती है तो कॉलेज के छात्रों का क्लास सस्पेंड ना हो इसीलिए जल्द से जल्द परीक्षा भवन निर्माण हो सके।
इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर,मुकेश कुमार झा,श्रेया कुमारी,लिली ,अनिमा,आनंद कुमार महतो आदि उपस्थित रहे।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …