किसान नेता स्वामी सहजानन्द सरस्वती के जन दिवस पर भाकपा(माले)-किसान महासभा ने निकाला किसान मार्च।
18 मार्च को विधानसभा के समक्ष होगा विशाल किसान मार्च
– बैद्यनाथ यादव

दरभंगा बिहार के किसान आंदोलन के नेता स्वामी सहजानन्द सरस्वती के जन्मदिवस पर भाकपा(माले)-अखिल भारतीय किसान महासभा की दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले किसान विरोधी तीनों कानून को वापस लेने, बिहार में कृषि बाजार समितियों व एमएसपी एक्ट को पुर्नबहाल करने, देश मे कंपनी राज बनाने की साजिश पर रोक लगाने, प्रस्तावित बिजली बिल 2020 को वापस लेने आदि सवालों को लेकर किसान मार्च निकाला। किसान मार्च पोलो मैदान से भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, भाकपा(माले) राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, आर0के0 सहनी, नंद लाल ठाकुर, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवन यादव, मुंशी यादव, राजेन्द्र दास के नेतृत्व में निकला जो कमिशनरी, समाहरणालय होते हुए लहेरियासराय टॉवर पर प्रतिवाद सभा मे तब्दील हो गया। शिवन यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि बिहार के किसान आन्दोलन के महानायक स्वामी सहजानंद सरस्वती के जन्मदिवस पर किसान आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया जा रहा हैं। बिहार में किसान आंदोलन को तेज करने के संदेश को लेकर 6 किसान यात्रा पटना से निकला हैं। और 14 मार्च 2021 को किसान यात्रा दरभंगा पहुँचेगा। और 18 मार्च को पटना में किसानों का विशाल मार्च होगा और नीतीश सरकार को कृषि बाजार समितियों व एमएसपी एक्ट को पुनर्बहाल करने व तीनों कृषि कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने का दवाब दिया जायेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए किसान महासभ के जिलाध्यक्ष शिवन यादव ने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार अडानी-अम्बानी की सेवा करने वाली सरकार हैं। और देश के बदहाल किसानों को गर्त में धकेलने की तैयारी कर रहीं हैं। सभा को आर0 के सहनी, नंदलाल ठाकुर, खेग्रामस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य गणेश महतो, सुरेंद्र पासवान, उमेश प्रसाद साह, देवेंद्र कुमार, अवधेश सिंह, राजेन्द्र दास, सूरज नारायण यादव, मुंशी यादव, विनोद सिंह, विलक्षण यादव, बैद्यनाथ मुखिया, शिवशंकर लाल देव्, जगदीश महतो, शत्रुध्न पासवान, किशुन पासवान, एक्टू जिला सचिव मिथिलेश्वर सिंह, रामनारायण पासवान” भोलाजी,आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस कर्ण, किशुन पासवान, राजेन्द्र राम, बादल दास आदि ने संबोधित किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal