देश मे बढ़ते महगाई के खिलाफ ऐपवा का गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन।
गैस का दाम हाफ करो, नही तो महिलाये मोदी सरकार की सत्ता को साफ कर देगी – शनिचरी
बढ़ते महगाई के खिलाफ भाजपा-जदयू की चुपी खतरनाक – साधना शर्मा
तीन कृषि कानून को वापस ले सरकार – रसीदा खातून

दरभंगा देश मे बढ़ते महगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल में दाम बढ़ोतरी के खिलाफ आज ऐपवा दरभंगा जिला कमिटी के द्वारा आज विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शन पोलो मैदान से लहेरिया सराय टावर, से पुनः पोलो मैदान तक प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, अध्यक्ष साधना शर्मा, जिला सह सचिव रसीदा खातून, ओणम कुमारी कर रही थी।
प्रदर्शन को सबोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी ने कहा कि आज महगाई कमर तोड़ रही है। गैस सिलेंडर का दाम, डीजल, पेट्रोल का आसमान छू रहा है। लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नही है। आज आम लोग महगाई की मार झेल रही है। गैस का दाम इतना बढ़ गया है की लोग अब पूण लकड़ी जलाने को मजबूर है। ऊपर से सब्सिडी को खत्म कर दिया गया है। सरकार सिर्फ चुनाव में घोषणा करती है लेकिन महगाई के खिलाफ सरकार कोई कदम नही उठा रही है।
आज डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने से सारे सामानो में दाम दो गुना हो गया। महगाई को लेकर आम लोगो मे काफी आक्रोश है। और इसी आक्रोश को देखते हुए आज महिलाये गैस सिलेंडर को लेकर प्रदर्शन की है।
उन्होंने कहा कि अगर गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल का दाम हाफ नही होता है तो हम तमाम महिलाये मोदी सरकार के सत्ता को साफ करने का काम करेंगे। ल
वही ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि आज महगाई आसमान छू रही है। महगाई के कारण बहुत सारे काम प्रभावित हो रहा है। लेकिन सरकार सिर्फ चुनावी अभियान में लगी हुई है। साथ ही साथ देश मे बढ़ते महगाई के खिलाफ भाजपा-जदयू की चुपी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि आज महगाई से सभी लोग प्रभावित है।
उन्होंने की मोदी सरकार ने चुनाव में घोषणा की थी कि बहुत हुआ महगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन आज ठीक उल्टा साबित हो रहा है।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि अगर मोदी सरकार महगाई पर रोक नही लगाती है तो हम महिलाये गांव-गांव में भाजपा-जदयू के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। महगाई के खिलाफ अभियान चलाकर मोदी सरकार का पोल खोला जाएगा।
वही ऐपवा जिला सह सचिव रसीदा खातून ने कहा कि आज इसी महगाई में किसान तीन कृषि कानून के खिलाफ कई महीनों से धरना पर बैठे हुए है लेकिन आज तक सरकार सोई हुई है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि महगाई पर रोक लगाते हुए जल्द से जल्द किसान से वार्ता कर धरना को खत्म कराया जाय। नही तो महिलाये आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन में प्रमिला देवी, डोमनी देवी, भुल्ली देवी, कौशर आरा, रीता साह, पूनम देवी, गीता देवी, अनिता देवी, फोटो खातून, शोभा देवी, रीना देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal