Breaking News

दरभंगा शिक्षा स्वास्थ्य रोजागर के लिए सरकार तत्पर नही- संदीप

 

आइसा का पहला सदर प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न।

देश मे सभी मुद्दों पर आंदोलन की की अगुआई करने वाले संगठन का नाम है आइसा – पप्पू पासवान

शिक्षा स्वास्थ्य रोजागर के लिए सरकार तत्पर नही- संदीप

नए बिहार के तीन आधार- शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार- प्रिंस

 

 

दरभंगा  आइसा सदर प्रखंड का प्रथम प्रखंड सम्मेलन आज मब्बी स्वस्थ्य केंद्र पर सम्पन्न हुई। सम्मलेन की अद्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल अभिषेक कुमार, जयदेव कुमार, मिथिलेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर सम्मलेन का उद्घाटन करते हुए मनरेगा मजदूर सभा के जिला सचिव व मब्बी एरिया के चर्चित नेता पप्पू कुमार पासवान ने कहा कि आज मोदी सरकार देश को बर्बाद कर रहे है।

आज मजदूर-किसान- छात्र-नौजवान सभी पर हमला जारी है। तीन कृषि कानून के खिलाफ आज भी आंदोलन जारी है। लेकिन मोदी सरकार अभी तक सम्मानजनक वार्ता नही करती है। जिसके खिलाफ छात्र-नौजवनो को आवाज बुलंद करना होगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के बतौर आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी में कहा कि आज बिहार के शिक्षा- स्वास्थ्य- रोजगार की हालत जर्जर है। स्वास्थ्य व्यवस्था खुद आईसीयू का शिकार बन गया है। शिक्षा को निजीकरण के हवाले किया जा रहा है। दलित-गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने की साजिश हो रही है। जिसके खिलाफ हम छात्र-युवाओ को आवाज को बुलंद करना होगा।
वही मुख्य अतिथि के बतौर आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने आज बिहार शिक्षा के मामले में बहुत पीछे है। सरकार सिर्फ विकास-विकास रट लगा रही है। लेकिन बिहार का विकास हो नही रह है।
श्री राज ने कहा कि बिहार का विकास तभी सम्भव है जब शिक्षा स्वास्थ्य- रोजगार पर सरकार काम करेगी। वरना अब गांव-गांव में संगठन को मजबूत बनाकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।

वही अतिथि के बतौर आइसा कार्यकारी जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि आज सरकार नई शिक्षा नीति को लेकर सरकारी शिक्षा को निजीकरण कर रही है। जिसे देश के छात्र-युवा बर्दास्त नही करेंगे। और इसके खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा।

सम्मेलन से 11 सदस्यीय कमिटी के गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष जयदेव कुमार तथा सचिव अभिषेक कुमार को चुना गया। सह सचिव के बतौर मिथिलेश कुमार , उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, मोहम्मद जाहिद को चुना गया। इस अवसर पर आइसा राज्य परिषद सदस्य चंदन आजाद , मोहम्मद सफी, बलराम शर्मा, आशीष शर्मा, विबेक, दिलखुश, संदीप कुमार माझी सहित दर्जनों छात्र मौजूद थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …