जनगणना में मैथिली को लेकर बैठक
आयोजित
जनगणना

में मातृभाषा के कॉलम में अधिक से अधिक लोगों द्वारा मैथिली भाषा का नाम दर्ज कराए जाने को लेकर नोएडा मैथिल एकता मंच राष्ट्रीय स्तर पर जागरण अभियान चलाएगा। जन जागरण अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए मंच द्वारा सोमवार को आहूत बैठक में मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मेंद्र झा शामिल हुए।
मौके पर पं कमलाकांत झा ने जहां मातृभाषा के रूप में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल मैथिली भाषा की यथास्थिति पर प्रकाश डालते हुए जनगणना में मातृभाषा के रूप में मैथिली के दर्ज होने के फायदे को विशेष रूप से रेखांकित किया। वहीं, ब्रह्मेन्द्र झा ने जनगणना में मातृभाषा के कॉलम में अधिक से अधिक लोगों द्वारा मैथिली भाषा का नाम दर्ज कराए जाने को लेकर राजनीतिक, साहित्यिक, सामाजिक, एवं संगठन के साथ-साथ व्यक्तिगत स्तर पर भी सघन जन जागरण अभियान चलाए जाने समय की वास्तविक जरूरत बताया। मौके पर मंच के प्रधान संजय झा ने दोनों अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुरूप सम्मान करते हुए अभियान की सफलता का संकल्प लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal