एम.बी.ए. का दीक्षारंभ समारोह आयोजित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नाकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एम.बी.ए. सत्र 2020-22 के छात्रों का दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर एस. पी.सिंह ने कहा कि प्रबंधन के छात्रों का यह कर्तव्य बनता है कि वे नौकरी ढूंढने की बजाय नौकरी प्रदाता बने l मानव संसाधन प्रबंधन ही प्रबंधन का मूल है I इससे वे देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता एवं सामाजिक दायित्व की पूर्ति कर पाने में सक्षम होंगे। स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के एम.बी.ए. सत्र 2020-22 के नामांकित छात्रों के दीक्षारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। साथ ही उन्होंने छात्रों को जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करने का सुझाव दिया और फिर उसी दिशा में मनोयोग के साथ प्रयास करने को कहा। समानित अतिथि प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा ने नैतिक मूल्यों को आचरण में समाहित करने पर जोर दिया । समारोह के सम्मानित अतिथि कुलसचिव मुश्ताक अहमद ने आत्मनुशासन की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों के अपने कर्तव्य तथा दायित्व-बोध की याद दिलाई। बाज़ार की समझ विकसित कर आवयशक कौशल से लैस होने की जरुरत है I वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरे कृष्ण सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों को नियमित वर्ग में आने की सलाह दी। उन्होंने ज्ञानार्जन के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी छात्रों को ध्यान देने पर बल दिया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।आगत-अतिथियों का स्वागत विभागीय शिक्षक प्रोफेसर बी.बी.एल.दास ने किया। विभागीय प्रोफाइल का प्रस्तुतीकरण डॉक्टर दिवाकर झा ने किया। कार्यक्रम का समापन डॉ एस.के.ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। मंच संचालन डॉक्टर आशीष कुमार ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal