Breaking News

पीजी जूलॉजी के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की दूसरी सीआईए परीक्षा 25 से

पीजी जूलॉजी के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की दूसरी सीआईए परीक्षा 25 से

सीएम साइंस कॉलेज के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान, सत्र: 2020-21, पहले एवं तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र-छात्राओं की दूसरी सीआईए (कॉमन इंटरनल एसेसमेंट ) परीक्षा 25 मार्च से विभाग में आयोजित की जाएगी। तीसरे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा 25 मार्च से 27 मार्च तक तथा पहले सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा एक अप्रैल से 5 अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दोनों पालियों में ली जायेगी। जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ आरती कुमारी ने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्रों को शामिल होना अनिवार्य है। जबकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों का अनुपालन करना जरूरी होगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …