Breaking News

सीतामढ़ी बचपन बचाओ आंदोलन ने बाल मजदूरी ,बाल तस्करी , बाल विवाह के खिलाफ पांच दिवसीय महाअभियान चलाने का निर्णय

 

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए पाँच दिवसीय महाअभियान कल से

बुद्धिजीवियों ,सामाजिको व ग्रामीणों के सहयोग से  बाल शोषण मुक्त गाँव की  परिकल्पना होगी साकार बाल शोषण मुक्त गाँव बन रहा दुबे टोला और चांदपुरा

 

दरभंगा news 24 live -ajit kumar singh

 

सीतामढ़ी बचपन बचाओ आंदोलन ने  बाल मजदूरी ,बाल तस्करी , बाल विवाह  के खिलाफ पांच दिवसीय  महाअभियान चलाने का निर्णय लिया है । बचपन बचाओ आंदोलन के मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा  कि बुद्धिजीवियों , सामाजिको,  प्रशासनिको तथा जनप्रतिनिधियों के सार्थक सहयोग से परिहार  प्रखंड के बथुआरा  पंचायत के दुबे टोला एवं नरगा दक्षिण पंचायत के चांदपुरा गांव को बाल शोषण मुक्त बना कर  शैक्षणिक विकास किया जाएगा चुकी इन गाँव के पूर्व में भी बाल मज़दूरी से बच्चे मुक्त कराए गए है ।  बुधवार से चिन्हित गांवो में पांच दिवसीय महाअभियान के तहत  जागरूकता अभियान , सामुदायिक बैठक , सत्र , रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को  जागरूक कर  बाल तस्करी, बाल मजदूरी , बाल विवाह, पर  लगाम लगाकर गांव को बाल शोषण मुक्त और बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे बेहतर बनाना उद्देश्य होगा जिससे गाँव में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जाएगा। पांच दिवसीय अभियान को सफल बनाने में बाल समिति, युवा, छात्र – छात्राओ अहम भूमिका निभा रहे है योजनाबद्ध तरीके से गाँव में महाअभियान का उद्देश्यों पूर्ण होग

 

 

 

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …