दो दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला में 568 शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार/प्रशिक्षण का प्राप्त हुआ अवसर
दरभंगा श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 15 एवं 16 मार्च 2021 को संयुक्त श्रम भवन परिसर, रामनगर आई.टी.आई के निकट, लहेरियासराय, दरभंगा में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक दो दिवसीय नियोजन सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला 2020-21 का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ जिले के बाहर के कुल 14 नियोजकों के माध्यम से सभी प्रकार के शिक्षित बेरोजगारों को कुल 568 रोजगार/प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध करवाया गया।
इस नियोजन मेला में दिनांक 15 मार्च 2021 को कुल 12 नियोजकों ने कुल 237 अभ्यर्थियों को रोजगार/प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं दिनांक 16 मार्च 2021 को कुल 11 नियोजकों ने कुल 338 अभ्यर्थियों को रोजगार/प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस नियोजन मेला को सफल बनाने में श्री नितेश कुमार पाठक नियोजन पदाधिकारी, दरभंगा, विश्वजीत कुमार, जिला कुशल प्रबंधक, दरभंगा, रजी अहमद जिला कुशल प्रबंधक, दरभंगा के साथ-साथ लिपिक इंद्रदेव प्रसाद, बसंत कुमार, शंकर महतो एवं शंभू प्रसाद गुप्ता तथा डाटा इन्ट्री ऑपरेटर ऋतु राज, मनोरंजन कुमार एवं अन्य कर्मियों का सहयोग सराहनीय रहा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal