पारा विधिक स्वयं सेवक के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथि हुई निर्धारित
दरभंगा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि पारा विधिक स्वयं सेवक के चयन हेतु आमंत्रित किए गए आवेदनों के आलोक में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 18 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च एवं 21 मार्च 2021 को ए.डी.आर-सह- मध्यस्थता केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के प्रांगण में निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी अपना साक्षात्कार पत्र (इंटरव्यू लेटर) व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के वेबसाइट http://districts.ecourts.gov.in/darbhanga से दिनांक 16 मार्च 2021 के संध्या 5:00 बजे के बाद से डाउनलोड कर निर्धारित तिथि को एक पहचान पत्र की छाया प्रति के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित होंगे।
दिनांक 21 मार्च 2021 (रविवार रिपोर्टिंग समय 10:30 बजे पूर्वाह्न) को छोड़कर अन्य तिथियों को निर्धारित साक्षात्कार हेतु रिपोर्टिंग समय 2:00 बजे अपराह्न है।
पारा विधिक स्वयं सेवक के चयन प्रक्रिया संबंधी सभी प्रकार के अपडेट व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के वेबसाइट पर समय-समय उपलब्ध रहेगा। साथ ही निरस्त किए गए आवेदन से संबंधित सूचना भी उक्त वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal