Breaking News

दरभंगा बिहार दिवस को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में बैठक की गयी।

 

बिहार दिवस को लेकर हुई बैठक

दरभंगा  बिहार दिवस को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी प्रकोष्ठ में बैठक की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अध्ययनरत बच्चों एवं जीविका दीदियों को जारी संदेश का वितरण शत-प्रतिशत करा लिया जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि बिहार दिवस (22 मार्च2021) के अवसर पर इस संदेश का सामूहिक पाठन किया जाए।
22 मार्च 2021 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 11:00 बजे से लोगों को ऑनलाइन संबोधित किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) को तैयारी कर लेने का निर्देश दिए गए।
समाहरणालय में अंबेडकर भवन में ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इस वर्ष का विषय जल- जीवन- हरियाली को रखा गया है।
इस बैठक में उप निदेशक जन सम्पर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, जीविका के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …