Breaking News

दरभंगा अब दुकानों पर दिखेगा मिथिलाक्षर

 

अब दुकानों पर दिखेगा मिथिलाक्षर

अकादमी के मुहिम को उद्योग परिषद देगा बल परिषद को सौपा ज्ञापन

 

दरभंगा: मैथिली फिल्म अकादमी के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद ,दरभंगा के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका से मुलाकात कर मिथिलाक्षर और मैथिली भाषा को लोकप्रिय बनाने में सहयोग करने की अपील किया है। इसे लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानो में नेमप्लेट ,फ्लेक्स बैनर,पोस्टर विज्ञापन और लेटर हेड में मिथिलाक्षर और मैथिली भाषा का प्रयोग किये जाने की मांग की है।अकादमी के प्रतिनिधियों से बात चीत के क्रम में चैम्बर ऑफ कॉमर्स ,दरभंगा के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका ने इस पहल को सराहनीय बताया।उन्होंने कहा कि मैथिली लिपि और भाषा को विस्तार देने के लिए वे हर सम्भव मदद करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि अन्य प्रान्तों की भांति यहाँ भी अपने भाषा और लिपि का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए इसके लिए वे व्यवसायिक वर्ग से अपील करेंगे।उन्होंने चैम्बर के लेटर हेड में मिथिलाक्षर को शामिल कर इस मुहिम को शुरू करने की बात कही।
मैथिली फिल्म अकादमी के प्रतिनिधि मंडल में संयोजक शशि मोहन भारद्वाज,हेमेंद्र कुमार लाभ,शशि भूषण चौधरी,अमलेश कुमार आंनद शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …