सी एम कॉलेज,दरभंगा के संस्कृत विभाग के अंतर्गत अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र स्थापित
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान,नई दिल्ली के सौजन्य से शिक्षिका के रूप में अंशु कुमारी नियुक्त प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई संस्कृत विभाग के शिक्षकों एवं संस्कृतानुरागी शिक्षकों की बैठक चालू सत्र में सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन जारी,अंतिम तिथि 27 मार्च न्यूनतम दसवीं पास कोई भी व्यक्ति ₹500 देकर नामांकित हो सकते हैं 6 अप्रैल,2021 से प्रारंभ होगा वर्ग, 15 मई तक पूरा किया जाएगा पाठ्यक्रम

सी एम कॉलेज,दरभंगा में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान,नई दिल्ली के सौजन्य से “अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र” की स्थापना की गई है। अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र के सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में संस्कृत विभाग के शिक्षकों एवं अन्य संस्कृतानुरागी शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के तत्वावधान में संचालित सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च,2021 तक निर्धारित की गई है।नामांकन हेतु कोई भी दसवीं पास इच्छुक व्यक्ति ₹500 नगद के साथ निर्धारित फॉर्म भरकर नामांकित हो सकते हैं।केन्द्र द्वारा उन्हें पाठ्यपुस्तक भी उपलब्ध कराई जाएगा।अन्य किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।वर्ग अपराह्न एक से ढाई बजे के बीच महाविद्यालय परिसर में संचालित होगा। आज की बैठक में अंग्रेजी विभागाध्यक्षा प्रो इंदिरा झा, संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया,अवकाश प्राप्त प्राध्यापक प्रो रमण बिहारी लाल, केंद्र संयोजक डा संजीत कुमार झा,मैथिली विभागाध्यक्षा प्रो रागनी रंजन,प्रो विकास कुमार,डा अभिलाषा कुमारी,डा अब्दुल हई तथा अध्यापिका अंशु कुमारी आदि उपस्थित थे।डा संजीत कुमार झा ने बताया कि वर्तमान सत्र में 15 मई तक पाठ्यक्रम पूरा कर लिया जाएगा। अगले सत्र में डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा आर एन चौरसिया ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल,2021 को मध्याह्न 12:00 बजे सेमिनार हॉल में वर्तमान सत्र की पढ़ाई का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। प्रथमा दीक्षा में 5 पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनके लिए न्यूनतम 100 घंटे का समय अपेक्षित है।
प्रधानाचार्य प्रोफेसर विश्वनाथ झा ने केंद्र खुलने हेतु प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्कृत विभाग के शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों को बधाई दी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal