अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन के द्वितीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के महाराणा प्रताप भवन में हुई । जिसमें सत्र 2018-20 के लिए राष्ट्रीय श्रेष्ठ शाखा पुरस्कार मारवाड़ी महिला समिति की दरभंगा शाखा को प्रदान किया गया। जिसे दरभंगा शाखा की तत्कालीन

अध्यक्षा नीलम पंसारी, प्रधान सचिव मधु सरावगी ,पूर्व प्रांतीय अध्यक्षा लता खेतान, वर्तमान अध्यक्ष किरण बुबना, महासचिव स्वीटी केडिया ने राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया,राष्ट्रीय सचिव रेखा लखोटिया,प्रांतीय अध्यक्षा मीना तोदी,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा लोहिया ,सचिव रानी झुनझुन वाला के हाथों ग्रहण किया। पुरस्कार प्राप्त कर नीलम पंसारी ने कहा की हमारे लिए यह बहुत ही गौरव का क्षण है की 19 प्रदेशों की कुल 580 शाखाओं में हमें श्रेष्ठ शाखा के पुरस्कार से नवाजा गया है, इस प्रकार पुरस्कार प्राप्त होने से हमारी हौसला अफजाई होती है और शाखाएं आगे बढ़कर सामाजिक सरोकार के कार्यों को करती है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्षा शारदा लखोटिया जी एवं पुष्पा जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal