नेशनल एग्रो कोरिडोर स्थापित किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा
विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने नेशनल एग्रो कोरिडोर स्थापित किए जाने संबंधी एक ज्ञापन जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा को सौंपा। इस दौरान एमएलएसएम काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार झा, पं कमलाकांत झा, मणिकांत झा, विजय कांत झा एवं प्रवीण कुमार झा उनके साथ थे। ज्ञापन में कहा गया है कि गंगा ब्रह्मपुत्र मैदानी भूभाग विश्व की सबसे उपजाऊ कोरिडोर के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। कृषि प्रधान भारत देश में नेशनल एग्रो कॉरीडोर के की स्थापना से भारत सरकार एवं बिहार सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को नया बल मिलेगा। वहीं हरित क्रांति का लाभ जहां गंगा ब्रह्मपुत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को नहीं मिला रहा था, और इस कारण समस्त पूर्वी भारत विकास के अनेक पैमानों पर राष्ट्रीय औसत से पिछड़ा नजर आता है । नई तकनीकी संरचना का यह लाभ होगा कि साल में 8 से 10 महीने तक इस क्षेत्र में उत्पादन कार्य किए जा सकते हैं तथा बिहार और असम को बाढ़ की आपदा को अवसर में परिणत करने की संभावना निहित है। ज्ञापन में बिहार सरकार एवं नीति आयोग से अनुरोध किया गया है कि बिहार सरकार एवं नीति आयोग के सम्मिलित प्रयास से नेशनल एग्री कोरिडोर की संभावना को नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ नई गति प्रदान किया जाए ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal