Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा दुबे टोला गाँव में “बच्चों की बात बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा दुबे टोला गाँव में “बच्चों की बात  बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा परिहार प्रखंड अंतर्गत बथुआरा पंचायत के दुबे टोला गांव में बच्चों की बात , बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के बच्चों से जुड़ी समस्या बाल तस्करी ,बाल विवाह, बाल श्रम एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी को दूर करने के उद्देश्य से यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित होकर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने बाल विवाह एवं बाल तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य था कि बच्चे अपनी समस्या बताएं और बच्चे ही उसका समाधान बताएं ताकि बच्चे अपने अधिकारों की वकालत खुद कर सके और उनकी जानकारी भी बढे,
उन्होंने कहा की गांव के छात्र-छात्राओं ने बच्चों से जुड़ी मुख्य समस्याओं को खुलकर आगे आकर रखा है, बाल संरक्षण समिति के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बाल समिति के बच्चों की अगुवाई में गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि गांव की जो मुख्य समस्या है अशिक्षा उसको दूर कर शिक्षा का अलख जगया जा सके और बाल शोषण मुक्त गांव की परिकल्पना साकार हो ।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …