Breaking News

दरभंगा बीएड भाग-1 के परीक्षा परिणाम में हुए व्यापक धांधली के खिलाफ बीएड के छात्रों ने आइसा के बैनर तले कुलपति के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

 

बीएड भाग-1 के परीक्षा परिणाम में हुए व्यापक धांधली के खिलाफ बीएड के छात्रों ने आइसा के बैनर तले कुलपति के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।

 

दरभंगा  बीएड के सैकड़ों छात्रों के द्वारा आइसा के बैनर तले ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्कालय से मार्च निकाला जो मार्च करते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुँचकर छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोशपूर्ण नारेबाज़ी किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय मुख्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर धरने पर बैठ गए वही प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गया.
सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य कमिटी सदस्य व बीएड के छात्र चंदन आज़ाद ने कहां की बीएड भाग-1 के परीक्षा परिणाम में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है. हम लगातार विश्वविद्यालय के प्रशासन से मांग कर रहे है की इसकी जांच कराई जाएं पर विश्वविद्यालय प्रशासन का इस पूरे मामले में उदासीन रवैया अपना रही है. इस उदासीन रवैया के खिलाफ आज हम सभी छात्र-छात्राएं विवश होकर आज विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं.
हमारी मांग है कि फिर से बीएड भाग-1 के परीक्षा परिणाम को निष्पक्ष तरीके से जांच करते हुए अविलंब सुधार करते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए.
निजी बीएड संचालकों व बीएड के शिक्षकों के द्वारा पैसा लेकर छात्रों को नंबर दिया जा रहा है. हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से जो अवैध वसूली की जा रही है उसपर रोक लगाए जाएं और जांच करते हुए दोषी निजी बीएड संचालकों व बीएड के शिक्षकों पर कार्यवाई की जाएं.
कार्यक्रम में एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रहलाद, बीएड की छात्रा अमृता, शैवाल, प्रशांत, बिरंचि, चंदन, सूरज, शांति, पूजा, अनुराधा, जय झा, मनीष मिश्रा, विशाल, अशोक, परवीन सहीद सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …