Breaking News

देह दान महादान मिथिलांचल में पहली बार ऐसा हुआ। देखे खास रिपोर्ट

 

छात्रों की बेहतर पढ़ाई के लिए दान कर दिया देह

 

दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में 28 मार्च को लक्ष्मीसागर निवासी प्रणब कुमार ठाकुर ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी वसुधा झा का देह दान किया। करीब ढाई वर्ष पूर्व उनकी पत्नी ने दधीचि देहदान समिति से संपर्क कर मृत्यु के बाद देहदान करने की इच्छा जताई थी। एंबुलेंस से उनका शव सुबह करीब 9:00 बजे दरभंगा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग पहुंच प्राचार्य डॉ के एन मिश्रा एवं अधीक्षक डॉ मणि भूषण शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में शव को विभाग को सौपा  गया। इससे पूर्व महिला की मृत्यु के बाद उनके नेत्रों की आईजीआईएमएस के नेत्र बैंक को दान किया गया था। दधिचि देहदान समिति की ओर से दावा किया गया कि मिथिलांचल में यह पहला देहदान है मृतका के प्रति प्रणव कुमार ठाकुर ने बताया कि वह भी देहदान की इच्छा जता चुके हैं। इसके लिए वे भी दधीचि देहदान समिति में निबंधन करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दे दान में मेडिकल छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत होगी।

वसुधा झा की मृत्यु 27 मार्च को हुई थी उनकी दो पुत्री है जिन्होंने फैसला लिया है कि जिस तरह से हमारी मां ने यह सराहनीय कदम उठाया है। उसी तरह से उनके नक्शे कदम पर हम लोग भी चलेंगे और जीवन एक अनमोल है मृत्यु होने के बाद शरीर को जलाया जाता है।इससे कुछ नहीं होता है अगर अपना शरीर दान कर दिया जाए। तो कई जीवन फिर से बन सकती है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …