Breaking News

दरभंगा नरसंहार के खिलाफ पुतला दहन नीतीश राज में अपराधी बेलगाम-सागर सिंह

मधुबनी नरसंहार के खिलाफ पुतला दहन
नीतीश राज में अपराधी बेलगाम-सागर सिंह

दरभंगा मधुबनी नरसंहार का विरोध अब पूरे बिहार में आमजनों ने जोडो पर शुरू कर दिया है। सभी पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने के लिए गोलबंद होने लगें हैं। इसी क्रम में आज मुहम्मदपुर, मधुबनी नरसंहार के खिलाफ जिला के आमजनों और छात्र संगठनों के आवाह्न पर कामरेड भोगेन्द्र झा चौराहा पर मधुबनी जिला प्रशासन का पुतला दहन किया गया। वही पुतला दहन से पूर्व मिथिला विश्वविद्यालय के मेन गेट से आयकर चौराहा तक राज्य सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च सुधांशु सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। पुतला दहन का नेतृत्व शरद कुमार सिंह और अभिजीत राठौड़ कर रहे थे। वही पुतला के उपरांत शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता सागर सिंह ने कहा कि नीतीश राज में अपराधी बेलगाम है। लगातार प्रदेश के अंदर अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जहां यह सरकार अपने सुशासन की दुहाई दे रही है वही मोहम्मदपुर में एक ही परिवार के लगभग आधे दर्जन लोगों की हत्या कर दी गई है। लगभग दर्जनों की संख्या में अपराधियों ने एक ही परिवार के आधे दर्जन से ऊपर लोगों पर धारदार हथियार और बंदूकों साथ हमला कर दिया। जहां मौके पर ही 4 लोगों की मृत्यु हो गया, एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गया। वहीं एक की हालत नाजुक है। सभी मृतक और मौत से जुझ रहे व्यक्तियों के बच्चे छोटे-छोटे हैं। वो सभी अपने-अपने परिवार के एक मात्र पालन करने वाले थें। मृतक में से एक बीएसएफ के जवान थे। जिसके जिम्मे देश की सुरक्षा है वो नीतीश राज में असुरक्षित है। हम लोगों ने विधायक चेतन आनंद के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों से मिला वही उसे ढाढश बढ़ाने का काम किया। लेकिन पीडित परिवार अभी भी दहशत में है। उसकी सुरक्षा की गारंटी अभी तक मधुबनी जिला प्रशासन ने नहीं किया। आज तक एक भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर सरकार अभिलंब पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी की गारंटी कर दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा सुनिश्चित करे। अन्यथा हम लोग अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे। इस नरसंहार के खिलाफ पूरे प्रदेश के अंदर आमजन् में व्याप्त आक्रोश है। सरकार के इस जंगलराज को पूरी दुनिया आज देख रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सरकार अपराधियों के बलबूते ही चल रही है। जबसे नीतीश सत्ता में आई हैं तब से लगातार अपराधिक घटनाएं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
मौके पर मुकेश यादव ,पंचलाल प्रभात बैभव झा ,अभिषेक सिंह निखिल ,रामनाथ शर्मा, राहुल सिंह, राहुल पासवान, रंजीत यादव, प्रणव कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …