Breaking News

पीजी रसायन के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की दूसरी सीआईए परीक्षा 06 से

 

 

पीजी रसायन के पहले एवं तीसरे सेमेस्टर की दूसरी सीआईए परीक्षा 06 से

सी एम साइंस कॉलेज के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान पहले सेमेस्टर सत्र: 2020-22 एवं तीसरे सेमेस्टर सत्र: 2019-21 के पाठ्यक्रम में नामांकित छात्र-छात्राओं की दूसरी सीआईए (कॉमन इंटरनल एसेसमेंट ) परीक्षा 06 से 08 अप्रैल तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ बालगोविन्द ठाकुर ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के प्रथम पाली की परीक्षा 10:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 से 12:30 बजे तक विभाग में संचालित होगी। जबकि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अपराह्न 1:00 बजे से शुरू होगी, जो एक-एक घंटा की दो पालियों में अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्रों को शामिल होना अनिवार्य है। जबकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों का अनुपालन करना जरूरी होगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …