Breaking News

पीजी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर की स्पेशल सीआईए परीक्षा 7 से

 

 

पीजी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर की स्पेशल सीआईए परीक्षा 7 से

सीएम साइंस कॉलेज में पीजी बॉटनी प्रथम सेमेस्टर, सत्र: 2020-22 में विलंब से नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं की स्पेशल सीआईए (कॉमन इंटरनल एसेसमेंट ) परीक्षा 7 से 9 अप्रैल तक विभाग में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार झा ने बताया कि इस विशेष परीक्षा में पूर्व की परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पीजी तृतीय सेमेस्टर, सत्र: 2019-21 में नामांकित वैसे छात्र भी सम्मिलित हो सकते हैं जो प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों का अनुपालन करना जरूरी होगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …