
नेहरू युवा केंद्र, दरभंगा के द्वारा शिरोमणि युवा क्लब के तत्वावधान में शहर के दिलावरपुर स्थित भीम राव अम्बेडकर प्रतिमा की साफ सफाई और रंग रोहन कर माल्यार्पण किया गया ।
इस अवसर पर चयन समिति सदस्य संजीव साह ने कहा कि वर्तमान के समय में नेहरु युवा केंद्र ने दरभंगा में जिस प्रकार से अपने स्थापना एवं सामाजिक उद्येश्यों को चरितार्थ किया है वो सराहनीय है। इसी क्रम में शहर में स्थित विभिन्न प्रसिद्ध प्रतिमाओं को सौंदर्यकरण एवं स्वच्छ रखने का एक सकारात्मक कार्य को करने का प्रयास किया है।
वहीं चयन समिति सदस्य सूरज मिश्रा ने कहा कि आज नेहरु युवा केंद्र द्वारा शिरोमणि युवा क्लब ने जिस प्रकार भारत के संविधान निर्माता डॉ० अंबेडकर जी के प्रतिमा की साफ सफाई एवं रंग रोहन कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित किए है वो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नियमित अंतराल पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने समाज को स्वच्छता रखने और अपनी विरासत को सहेजने की प्रति जगा सकते है।
बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने आस – पास साफ सफाई रखने और विरासत को सहेजने से है।
आज का यह कार्यक्रम शिरोमणि युवा क्लब के सचिव पूजा कुमारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमे मानव संस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार झा और सचिव मणिकांत ठाकुर,राजा पासवान आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal