Breaking News

बिग ब्रेकिंग दरभंगा एयरपोर्ट से जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक

 

दरभंगा एयरपोर्ट से जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया युवक मुंबई जाने की थी तैयारी।

दरभंगा एयरपोर्ट से एक युवक को तीन जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। जिसकी पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के असकौल गांव निवासी रामविलास के रूप में की गई हैं। उसके पास से 7.62 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दरभंगा एयरपोर्ट से गिरफ्तार रामविलास मुंबई की फ्लाइट पकड़ने हवाई अड्डा पहुंचा था। बोर्डिंग से पहले उनके सामान की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा कारतूस उसके बैग के अंदर एक छोटे से पैकेट में रखा हुआ था। आरोपी को पकड़ने के बाद हवाई अड्डा के सुरक्षाकर्मियों ने उसे सदर थाना के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक दरभंगा से मुंबई और वहां से दुबई जाने वाला था युवक से की गई। पूछताछ सदर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि पूछताछ में बरामद कारतूस के संबंध में आरोपी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। उसने यह बताया कि कारतूस उसे एक दोस्त ने दिया था जिसे वह गलती से अपने साथ लेकर चला आया था पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …