
मृत्यु को जीवन का अंत ना बनाएं उठाएं कदम करे संकल्प अंगदान का चुने विकल्प
दरभंगा दधीचि देहदान समिति बिहार के मुख्य संरक्षक सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समिति के सचिव पदम श्री विमल जैन एवं प्रांतीय समिति के सदस्य गण दधीचि की परंपरा को सार्थक करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी रक्त वीर प्रणव कुमार ठाकुर के घर जाकर उनके पत्नी के देहदान करने पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवार के सदस्यों का अंग वस्त्र तथा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। यह देहदान दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। तथा मिथिलांचल में यह पहला देहदान एक इतिहास रच गया। दधिचि देह देहदान समिति बिहार के द्वारा जागरूकता अभियान के तहत आज से 2 वर्ष पूर्व पति पत्नी दोनों ने संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान एवं देहदान करने संकल्प लिया था। इस अवसर पर शहर के श्री कृष्णा रेजिडेंसी के सभागार में दरभंगा क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के साथ श्रद्धांजलि समाज सेवी सम्मान एवं संकल्प समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 30 सामाजिक संस्थाओं को अंग वस्त्र एवं प्रत्येक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा सभी से अनुरोध किया गया कि दधीचि देहदान समिति बिहार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का हिस्सा बने संकल्प पत्र भरा है।तथा समाज में नव जागृति लाने में अपने प्रभाव का उपयोग करें पीड़ित मानवता की सेवा में इससे बड़ा योगदान नहीं हो सकता है। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उपस्थित समाजसेवियों से अनुरोध किया कि अंगदान के बारे में बिहार बहुत ही पिछड़ा राज्य हैं। महाराष्ट्र , तमिलनाडु , बंगाल में अंगदान इयों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा है हम बिहार को श्रेष्ठ बिहार की श्रेणी में लाने का प्रयास करें। मिथिला परिवर्तन की भूमि है उन्होंने वसुधा ठाकुर के पति प्रणब कुमार ठाकुर का इस साहसिक प्रयास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। मोदी जी ने इस साहसिक कार्य के लिए एक लाख की राशि भेंट की। प्रणब कुमार ठाकुर ने भी देहदान का संकल्प कर चुके हैं ज्ञात हो कि प्रणब कुमार ठाकुर 70 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal