Breaking News

अपनी कृतियों में सदा अमर रहेंगे पं चंद्रनाथ मिश्र ‘अमर’: संजय झा

अपनी कृतियों में सदा अमर रहेंगे पं चंद्रनाथ मिश्र ‘अमर’: संजय झा

रविवार को अमरजी के आवास पर पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
——-
मैथिली साहित्य के शीर्षस्थ स्तंभ पं चंद्रनाथ मिश्र अमर के मिश्रटोला स्थित आवास पर रविवार को पहुंचकर बिहार सरकार के जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार के चित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यात्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, संस्थान के मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डाॅ आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, डाॅ अंजीत कुमार चौधरी, डॉ रंगनाथ ठाकुर, मनीष कुमार झा, हिमांशु शेखर, संतोष कुमार झा, दीपक कुमार झा, नवल किशोर झा आदि भी उनके साथ थे।
मौके पर मंत्री ने दिवंगत साहित्यकार के पुत्र शंभुनाथ मिश्र से हालचाल जाना और मैथिली के वरद् पुत्र अमर जी से जुड़े संस्मरणों को उपस्थित लोगों से साझा की। उन्होंने अमर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आम लोगों के लिए अनुकरणीय बताते कहा कि मिथिला व मैथिली साहित्य के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अपनी कृतियों में सदा सर्वदा अपने नाम के अनुकूल अमर रहेंगे। मौके पर अमर जी के पुत्र ने उन्हें उनकी अनेक पुस्तकें भेंट की। मौके पर डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने अमर जी के सम्मानजनक अंतिम विदाई में संजय झा के प्रभावकारी भूमिका की चर्चा करते हुए संस्थान एवं समस्त मिथिला वासी की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …