Breaking News

दरभंगा भजन संध्या में झूमे श्यामा भक्त

 

भजन संध्या में झूमे श्यामा भक्त

दरभंगा
माँ श्यामा मंदिर परिसर में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कई कलाकारों ने भक्तिमय संगीत प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं न्यास के उपाध्यक्ष पं कमला कांत झा, श्यामा संदेश के प्रधान संपादक विनोद कुमार, न्यास के प्रबंधक चौधरी हेम चन्द्र रॉय , प्रदीप कुमार आदि गणमान्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

संत कुमार झा के संयोजकत्व में आयोजित इस भजन संध्या में श्यामा भक्तगण भक्तिमय सागर में गोते लगाते रहे। ज्ञात हो कि यह भजन संध्या प्रत्येक महीने के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है।
इस अवसर पर श्यामा मन्दिर न्यास समिति के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि दूर दूर से यहां भक्तगण मां श्यामा काली के शरण में आकर अपना सकल मनोरथ पूरा करते हैं।
इस भक्तिमय सांगीतिक कार्यक्रम में अनुपमा मिश्रा, प्रवीण यादव, आकाशवाणी कलाकार दीपक कुमार झा, शिखा कुमारी, संजू मिश्रा,शंभुनाथ आदि कलाकारों ने भाग लिया।
वादक के रुप में पंकज एवं सुनिल कुमार ने संगत किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …