Breaking News

आग से फसल क्षति 20000रु प्रति एकड़ मुआवजा दें सरकार:-बैद्यनाथ

 

आग से फसल क्षति 20000रु प्रति एकड़ मुआवजा दें सरकार:-बैद्यनाथ

6 अप्रैल को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से नीतीश मोदी सरकार के खिलाफ चलेगा अभियान – माले

दरभंगा भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने प्रेस वयान जारी कर बताया कि प्रति वर्ष अप्रैल-मई माह में आगलगी से जानमाल ,घर और फसल की बर्बादी बड़े पैमाने पर होता है। इसपर नियंत्रण करने के लिए दमकल की संख्या नगण्य है ।बाढ़ सुखार की मार झेल रहे किसानों- बटाईदारों को एक रबी फसल में गेहूँ की अधिकाधिक खेती ही होती है और इसी से परिवार में भोजन व जरूरत की पूर्ति करने को विवश होते है ।हालांकि बड़े आयोजन तो ऋण से ही होता है। इसमे आगलगी से पूरा जिंदगी उजर जाता है भारी तबाही मचाई जाती है वही सरकार न तो आवास न फसल क्षति मुआवजा और न ही पानी को काबू करने के लिए दमकल की संख्या बढ़ाई जाती है ।ऊपर से तीन किसान विरोधी कानून ,पुलिस सशत्र विधेयक लेकर जनता के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करने में लगी है ।बिहार में तो माननीय विधायक को भी पुलिस अपराधी के तरह पिटती है ।इससे गाँव -गाँव में भंडाफोड़ किया जाएगा । श्री यादव ने सरकार से मांग किया है कि अग्निपीड़ितों को तत्काल 20000रु सहायता ,प्रति एकड़ फसल क्षति मुआवजा 20000रु और घायलों का सरकारी इलाज व मृतक के आश्रितों को 20 लाख रुपए और आवास ,थाना स्तर पर दमकल विधायक-सांसद एक्षिक कोष से देने का मांग किया है ।कल 6 अप्रैल को पण्डासराय स्थित जिला कार्यालय पर नागार्जुन -रेणु सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है।इसमे भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह महासचिव खेग्रामस कॉम धीरेन्द्र झा भी अतिथि के बतौर शामिल होंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …