Breaking News

शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा दरभंगा news 24 live (ajit kumar singh )

 

अखिल भारतीय विधाथी परिषद् दरभंगा नगर ईकाई द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद वीर जवानों के सम्मान में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय चौरगी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मणि कांत ठाकुर ने कहा कि सैनिक के बदौलत हमारी भौगोलिक और अखंडता कायम रहती हैं यदि नक्सलवादी तत्वों के द्वारा उन पर हमला किया जाता है तो विधार्थी परिषद् उस विकृत और आरजकतावादी मानसिकता की पुरजोर निंदा करती हैं! साथ ही केन्द्र सरकार से यह मांग करती है कि इस प्रकार के तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाऐ!

वही जिला संयोजक उत्सव परासर ने कहा आज भी भारत जैसे प्राचीन लोकतंत्र मूल्यों वाले देश मैं कुछ कम्युनिस्ट और जिहादी तत्वों छिपे हुए हैं जिनका संपूर्ण खात्मा भारतीय समाज के हित में होगा!

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिन्टू भंडारी ने कहा भारतीय समाज कभी भी खूनी क्रांति का समर्थक नहीं रहा है लोकतांत्रिक मूल्य हमारे रंगों में बसा हुआ है जिसकी रक्षा हम किसी भी हालत में करेंग।

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धिरज कुमार ने कहा भारत अपने सैनिकों के शौर्य पर गर्व महसूस करता है! हमारी सैन्य शक्ति 1965,1971 और 1999 में अपनी शौर्य का प्रदर्शन किया है और आगे भी इसी शौर्य के साथ भारत माता के आन बान और शान की रक्षा करते रहेंगे!

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में 24 से ज्यादा जवान शहीद और 31 से ज्यादा जवान घायल हो गया है इस ह्रदय विदारक घटना से पूरा देश मर्माहत है, और शहीद के परिवार वाले के प्रति संवेदनाएं हैं और नक्सली के प्रति आक्रोश है!

वही इस श्रद्धांजलि सभा में विभाग संगठन मंत्री हेंमत कुमार मिश्रा, मुकेश कुमार झा, शुभम कुमार चौधरी, राधव कुमार अचार्य, अंकित कुमार रवि, राज नारायण यादव, वागीश झा, यशवंत कुमार इत्यादि!

Check Also

• जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल 24955 सिलेंडर वितरण की संभावना…     

🔊 Listen to this   • जिला में आज 12741 गैस सिलेंडर वितरित एवं कल …