बरहरवा गांव में 30 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच किया गया स्कूल बैग का वितरण
शिक्षा से जुड़े रहने पर बाल श्रम व तस्करी की संभावना होगी कम
बचपन बचाओ आंदोलन बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए कर रहा है अनूठा प्रयास

बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा सीतामढ़ी जिला के डुमरा प्रखंड के बरहरवा गांव में जरूरतमंद परिवारों के बच्चो के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी ने कहा कि करोना महामारी के कारण जो आर्थिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई है इसको देखते हुए गांव के बालश्रम से मुक्त बच्चे , एकल माता पिता के बच्चे, पारिवारिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे तीस बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण कर बच्चों को शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया है ताकि बच्चे स्कूल से जुड़े रहे स्कूल से जुड़े रहने के कारण बाल तस्करी की संभावना कम रहती है अगर बच्चे शिक्षा से जुड़े नहीं है तो वह बाल मजदूरी के शिकार हो जाते हैं इसलिए बचपन बचाओ आंदोलन बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए प्रयास कर रही है और गांव में बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक कर रही है । इस अवसर पर बच्चों को कोविड-19 से बचाव के लिए हमेशा मास्क पहनने , सैनिटाइजर का प्रयोग करने आदि उपायों के बारे में बताया गया साथ ही अपने गांव में कोविड-19 से बचाव के उपायों के बारे में दूसरों को भी बता कर जागरूक करने की अपील की गई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal