Breaking News

दरभंगा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने दरभंगा सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ समाहरणालय अवस्थित एन.आई.सी. से वर्चुअल मीटिंग की।

 

कोरोना को लेकर दरभंगा के जनप्रतिनिधियों से डीएम ने की वर्चुअल मीटिंग

जिले की कोरोना की स्थिति से कराया गया अवगत

जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर किये जाएंगे अमल- डीएम

दरभंगा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी, डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने दरभंगा सांसद, विधायक, विधान पार्षद एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ  समाहरणालय अवस्थित एन.आई.सी. से वर्चुअल मीटिंग की। सर्वप्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित सांसद गोपाल जी ठाकुर, मंत्री श्रम संसाधन, पर्यटन व खान भूतत्व जीवेश कुमार, विधायक केवटी मुरारी मोहन झा, विधायक अलीनगर मिश्री लाल यादव, विधान पार्षद अर्जुन सहनी एवं सर्वेश कुमार सिंह का हार्दिक अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों का शत-प्रतिशत जाँच करायी जा रही है। आज सुबह 6:45 बजे एक ट्रेन मुम्बई से आयी, जिससे दरभंगा उतरने वाले सभी यात्रियों की एंटीजन जाँच करायी गयी। 01 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, जो मधुबनी जिला के हैं। मधुबनी जिला के जिलाधिकारी से बात कर उनको वहाँ भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मुंबई से दरभंगा रेलवे स्टेशन पर रोज रात को 12:45 बजे पवन एक्सप्रेस आती है एवं एक ट्रेन प्रत्येक सोमवार को कर्मभूमि एक्सप्रेस पूणे से आती है एवं मुम्बई से एक और ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को आती है। इन सभी ट्रेनों से आने वाले यात्रियों का शत्-प्रतिशत कोरोना जाँच की जाएगी। साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट पर भी पूणे एवं मुम्बई से आने वाले फ्लाइ्ट के यात्रियों का भी शत्-प्रतिशत् कोरोना की जाँच करायी जा रही है। कोरोना टेस्ट में जो भी पॉजिटिव आ रहे है, उन्हें डी.एम.सी.एच.भेजा रहा है, जहाँ उनकी समुचित चिकित्सा की जा रही है। निगेटिव आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से 10 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने को कहा जा रहा है।

ज़िला का पॉज़िटिव रेट कम
बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र से आने वाले लोगों का 72 घंटे के अन्दर आर.टी.पी.सी.आर. जाँच करने का निर्देश प्राप्त है। विगत कुछ दिनों (01 अप्रैल से 08 अप्रैल तक) में लगभग 11,800 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 80 लोग पॉजिटिव निकले हैं। दरभंगा जिला का पॉजिविभिटी दर 0.68 प्रतिशत है, जो बिहार के प्रतिशत् दर से 01 प्रतिशत् नीचे है। उन्होंने कहा कि जिला में टेस्टिंग भी लगातार बढ़ायी जा रही है। मार्च माह में 27,363 टेस्ट किये गये हैं। अप्रैल माह में 11 हजार 800 टेस्ट किये गये। इस प्रकार जिला में अबतक लगभग 06 लाख टेस्ट किये गए हैं।

ज़िला में 9 कन्टेन्टमेंट ज़ोन
डीएम ने कहा जिला में 09 जगह माइक्रो कंटेनमेन्ट जोन बनायी गयी है, अभी कंटेनमेन्ट जोन छोटे बनाये गये हैं, पहले 01 किलोमीटर रेडियस में बनता था, अभी इसे छोटे करके बनाये गये है ताकि मॉनिटरिंग अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के आलोक में अभी 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण करना है। उन्होंने कहा कि हेल्थ केअर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, कॉन्टेक्ट वर्कर, डॉक्टर्स, पुलिस फोर्स एवं होमगार्ड इन सभी को टीका दिया जा चुका है। जिला में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों में से लगभग 80 हजार व्यक्ति टीका ले चुके हैं, लगातार सेसन साइट बढ़ायी जा रही है। अभी 102 सेसन साइट(टीकाकरण केंद्र) आयोजित कर वैक्सीनेशन कराया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी, तुरंत वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
प्रखण्ड के अस्पताल में हों स्पेशल बेड
श्रम संसाधन पर्यटन व खान भूतत्व मंत्री जीवेश कुमार ने जिलाधिकारी को प्रखण्डवार सक्षम अस्पताल में भी कोरोना हेतु स्पेशल बेड की व्यवस्था करवाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के अनुसार अस्पतालों में भोजन भी अच्छी व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जाए। कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, कोरोना से लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के गाइडलाइन को अच्छी तरह से पालन करें, तो बेहतर रहेगा बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सुझाव को क्रियान्वित करा लेंगे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …