Breaking News

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने कहा दरभंगा की भोली-भाली जनता के साथ सरकार मजाक कर रही

पूर्व सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि दरभंगा की भोली-भाली जनता के साथ सरकार मजाक कर रही है। लक्ष्य के अनुरूप कोरोना टीकाकरण नहीं होने से लोग दहशत में है। पिछले दो दिनों से वैक्सीन की आपूर्ति ठप होने से टीकाकरण का कार्य ठप है।
पूर्व सांसद श्री कीर्ति आजाद ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए युद्ध स्तर पर टीकाकरण की जरूरत है वहीं सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराने में विफल रही है । भारत विश्व के 100 देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा रही है जबकि भारत में टीकाकरण इस कारण ठप पड़ रही है कि पर्याप्त डोज उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।
श्री आजाद ने कहा कि आबादी के अनुरूप डोज उपलब्ध नहीं कर सरकार अपनी संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि दरभंगा में महज 1,25,000 लोगों का टीकाकरण किया गया है। केंद्रों की संख्या तत्काल बढ़ाए जाने पर श्री आजाद ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण अभियान में शामिल करने की मांग की। है उन्होंने कहा कि भारतीय वैक्सीन पर सर्वप्रथम भारत के लोगों का अधिकार बनता है वैक्सीन के पर्याप्त उत्पादन के बाद ही विदेशों के दिए जाने की जरूरत है। श्री आजाद ने सभी लोगों से अपील किया कि वे तत्काल टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता दें कोरोना का स्वरूप लगातार बढ़ता जा रहा है जो कि बहुत बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने दरभंगा के लोगों से अपील किया कि वे अन्य अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। बिल्कुल संयम एवं धैर्य की जरूरत है।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …