शहरी-गरीब मध्यमवर्गीय मोर्चा के एरिया सम्मेलन सम्पन्न।
मुर्तुजा अध्यक्ष व भटू गुप्ता सचिव बनाये गए।
शहरी गरीबो को संगठित कर कंपनी राज के खिलाफ आवाज को बुलंद करना होगा- आर के सहनी
मोदी-नीतीश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में यह मोर्चा होगा कामयाब- लक्ष्मी पासवान।
तमाम शहरी गरीबो को रहने के लिए वास की जमीन उपलब्ध कराए नीतीश-मोदी की सरकार- भूषण मंडल

दरभंगा शहरी गरीब व माध्यम वर्गीय वार्ड 46, 47, 48 का एरिया सम्मेलन आज कॉमरेड विनोद मिश्रा स्मृति भवन माले नगर में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की अद्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल जिसमे विजय महासेठ, साधना शर्मा, कामेश्वर पासवान ने किया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि आज शहर में गरीबो की हालत दयनीय है। मोदी-नीतीश सरकार आज सबसे ज्यादा गरीबो ओर ही कहर ढा रही है। दलित-गरीबो को लगातार शिक्षा-रोजगार से वंचित किया जा रहा है। जिसके खिलाफ आवाज को बुलंद करने की जरूरत है।
आगे उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ऐसा-ऐसा कानून को लेकर आ रही है जिससे शहरी गरीबो से लेकर मध्यमवर्ग तक परेशान है। आज पेट्रोल-डीजल का दाम आशमान छू रहा है। आज शहर में बारे-बारे मॉल खुल गए है जिससे छोटे-छोटे दुकानदार बेरोजगार हो गए है। जिससे की शहरी गरीब के साथ-साथ मध्यमवर्ग की आज मोदी सरकार व पूंजीपतियों की मार झेल रहे है। उन्होंने कहा कि इस संगठन को पूरे शहर में विस्तार कर सत्ता सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
वही सम्मलेन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान ने कहा की आज शहरी-गरीब और मध्यमवर्गीय को एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने की जरूरत है। और यह संगठन इस मुकाम को हासिल करेगा।
वही सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) महानगर के वरिष्ठ नेता भूषण मंडल ने कहा कि आज स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर से दलित गरीबो को उजारा जा रहा है। लेकिन कही बसाने की बात नही हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक शहरी गरीबो को उजाड़ने से पहले बसाने की बात नही होगी तो शहरी गरीब माध्यमवर्गीय मोर्चा इसको लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
सम्मेलन से 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष मोहम्मद मुर्तुजा राइन व सचिव के रूप में भन्तु गुप्ता को चुना गया। तथा कमिटी सदस्य के रूप में नाजिर हुसैन,उमेश महासेठ, साधना शर्मा, कुलदीप साह, उपेंद्र राम, मोहम्मद मोजिम, वासंती देवी, ऋतु देवी, राजा कुमार चुने गए।
वही इस अवसर पर ऐपवा नेता साधना शर्मा, राजा पासवान, अबधेश सिंह, शिवन यादव, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, गंगा मंडल, उपेंद्र राम, हसीना खातून, दोमु सहनी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal