
दरभंगा डीएमसीएच के कोरोना आइसोलेशन वार्ड स्थित शौचालय में कोरोना पॉजिटिव एक युवक की लाश मिली रविवार सुबह परिजन युवक से मिलने आइसोलेशन वार्ड में गए। तो वहां युवक नहीं मिला उसके बाद उसे ढूंढते हुए शौचालय की ओर गए। तो युवक की लाश शौचालय में पड़ी दिखी घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। और हंगामा करने लगे गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की जिससे हॉस्पिटल के अंदर और बाहर कई कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गए। परिजनों का यह कहना है कि डीएमसीएच प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि मोबाइल से बेटे से संपर्क नहीं होने पर जब वह आइसोलेशन वार्ड गए। तो खोजबीन करने पर पता चला कि बेटे का शव शौचालय में मिला उनके बेटे की जान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुई है हॉस्पिटल प्रबंधन मामले की जांच करें और संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। वही हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता दल बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करवाएं। हॉस्पिटल के अंदर लगे शीशे के गेट और दीवार को क्षतिग्रस्त किया गया टेबल कुर्सियां को पलटा दिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal