सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम पासवान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में प्रथम खंड के रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन किया गया।

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय स्नातक पार्ट 1 और पार्ट 2 के छात्र / छात्राओं को बिना पढ़ाए हुए परीक्षा लिया गया। और कई छात्र छात्राओं को प्रमोट अपसेन्ट शून्य एवं दो चार अंक देकर उनके उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन सभी के उज्जवल भविष्य को देखते हुए। उन्हें पास किया जाए सबसे पहले विश्वविद्यालय बच्चों को पूरा सिलेबस तैयार कराएं। तब बच्चों से परीक्षा ले अन्यथा नहीं लें कम से कम 4 महीना बच्चों को पढ़ने का समय दिया जाए। महाविद्यालय द्वारा सिलेबस तैयार कराया जाए और तभी परीक्षा लिया जाए। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप लिखित तौर पर दीजिए कि कोरोना के वजह से बच्चों को पढ़ा नहीं पाए। इसीलिए विश्वविद्यालय सभी को पास कर रही है। 26 अप्रैल 2021 को होने वाली स्नातक पार्ट -1 और पार्ट – 3 की परीक्षा का दिनांक आगे बढ़ाया जाए परीक्षा फीस कोरोना महामारी को देखते हुए कम किया जाए। ताकि गरीब वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षा ले सके रजिस्ट्रेशन में जो विश्वविद्यालय के द्वारा नाम पिता का नाम रोल नंबर विषय इत्यादि में जो गलती हुई है। उस सभी को सुधार किया जाए विश्वविद्यालय द्वारा छात्र / छात्राओं के साथ जो तानाशाही रवैया किया जाता है। इस ऑफिस से उस ऑफिस दौड़ाया जाता है। और गार्ड के द्वारा छात्र / छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है इन सभी चीजों को विश्वविद्यालय बंद करें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal