Breaking News

सीतामढ़ी स्कूली बैग व मास्क का वितरण कर शिक्षा से जुड़े रहने का दिलाया संकल्प

 

कठिन परिस्थिति में रहने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए बचपन बचाओ आंदोलन ने कि अनूठी पहल

स्कूली बैग व मास्क का वितरण कर शिक्षा से जुड़े रहने का दिलाया संकल्प

सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड के चांदपुरा गांव में बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बैठक कर कठिन परिस्थिति में रहने वाले परिवारों के बच्चों के बीच स्कूली बैग व मास्क का वितरण किया गया , करोना संक्रमण के कारण जो आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियां उत्पन्न हुई इससे कठिन परिस्थिति में रहने वाले परिवारों के बच्चे को बाल श्रम व बाल तस्करी में ना धाकेले जाएं इस उद्देश्य बाल संरक्षण समिति के साथ बैठक कर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण कर उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित कर संकल्प दिलाया गया ताकि स्कूल खुलने पर बच्चे ड्राप आउट और किसी भी प्रकार के शोषण का शिकार न हो सभी को करोना से बचाव के लिए हमेशा मास्क सैनिटाइजर का उपयोग करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई । मौके पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य समीम अंसारी, मो कोशर,बाल समिति के सदस्य और बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी मौजूद थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …