सीएम लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण किया

सी एम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो प्रेम कुमार प्रसाद ने मंगलवार को सी एम लॉ कॉलेज के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी की गई अधिसूचना के आलोक में उन्होंने महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ बदरे आलम खान से यह कार्यभार ग्रहण किया। मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय परिसर का मुआयना भी किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कानून की शिक्षा के क्षेत्र में इस महाविद्यालय की प्रतिष्ठा को फिर से बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी। डाॅ बदरे आलम खान ने प्रो प्रसाद को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के विकास के कार्यों में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो अशोक कुमार मिश्रा, डाॅ पी के नीरज एवं गगनेश्वर, सुधीर चौधरी, उपेन्द्र पांडेय, रणवीर कुमार झा एवं रेणु सहित अनेक शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal