Breaking News

नल जल योजना में घटिया निर्माण को लेकर दिया आवेदन हायाघाट दरभंगा

नल जल योजना में घटिया निर्माण को लेकर दिया आवेदन
हायाघाट दरभंगा ! हायाघाट प्रखंड के अंतर्गत मझौलिया पंचायत के वार्ड 10 एवं 11 में नल जल योजना में घटिया निर्माण कार्य करने के आरोप में डॉ अभिषेक कुमार झा ने जिलाधिकारी दरभंगा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी हायाघाट अंचलाधिकारी हायाघाट को आवेदन दिया है। डॉ झा के अनुसार नल जल चालू होते ही अनेकों जगह पर पानी लिक होने के कारण नल में तो जल आता नहीं सड़क पानी से भर जाता है जिससे आमजनों को चलने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने कहा है कि अगर जांच कर कार्रवाई नहीं किया गया तो लहेरियासराय बहेड़ी रोड को जाम कर आंदोलन किया जाएगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …