दरभंगा भाकपा(माले) जिला कार्यालय में बाबा साहेब अम्बेडकर की 130 वा जयंती समारोह मनाया गया।

 

भाकपा(माले) जिला कार्यालय में मनाई गई अम्बेडकर जयंती।

दलित- गरीबो पर हमले के खिलाफ तेज होगा आंदोलन।

दरभंगा भाकपा(माले) जिला कार्यालय में अम्बेडकर की 130 वा जयंती समारोह मनाया गया। उनके याद में 2 मिनट का मौन श्रधांजलि अर्पित कर उन्हें श्रधांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया । माल्यार्पण करने वालो में माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, शिवन यादव, गंगा मंडल, मोहम्मद मोजिम, राज कुमार चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान ने कहा कि आज मोदी- नीतीश के राज में बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान को रौंदा जा रहा है। संविधान के जगह मनुस्मृति को लागू करने पर वर्तमान सरकार तुली हुई है। जिसे हम भारत के लोग बर्दास्त नही करेंगे। वही उन्होंने कहा कि दलित गरीबो पर हमला तेज हुआ है। सभी लोगो को मिलकर संविधान की रक्षा व दलित गरीबो पर हमले के खिलाफ एकजुट होकर मोदी-नीतीश सरकार को सबक सिखाना होगा।

 

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …