Breaking News

Darbhanga :- गम्भीर मरीज़ों को भर्ती करने के बाद शुरू करें कागज़ी कार्रवाई: डीएम डॉ त्यागराजन एसएम

गम्भीर मरीज़ों को भर्ती करने के बाद शुरू करें कागज़ी कार्रवाई: डीएम डॉ त्यागराजन एसएम
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ज़िला प्रशासन सतर्क
डीएमसीएच में कोरोना मरीज़ों के लिए 120 बेड
60 बेड का आईसीयू की व्यवस्था को ले प्रधान सचिव ने दिया आश्वासन

 

दरभंगा जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के आइसोलेशन में 120 बेड उपलब्ध हैं। वहीं उसके सामने परीक्षा भवन में बनाये गये जिला कोविड सेन्टर में 200 बेडों की व्यवस्था की गयी है| इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्र जैसे एनएनएम ट्रेनिंग स्कूल, बेनीपुर, बिरौल, किरतपुर सहित 18 प्रखण्डों में से 14 प्रखण्डों में आइसोलेशन केन्द्र की व्यवस्था की गयी है, जिनमें 910 बेड उपलब्ध हैं| इसमें 710 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं| डीएमसीएच में 60 बेड का आईसीयू चल रहा है| इसमें ऑक्सीजन सहित
वेंटिलेटर युक्त 25 बेड उपलब्ध हैं, लेकिन चालू नहीं है| इन्हें चालू कराने के लिए विभागीय प्रयास जारी है| इसके मद्देनजर प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जल्द ही चालू कराने का आश्वासन दिया गया है|. इसकी व्यवस्था हो जाने से जिला में ऑक्सीजन युक्त वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी|
24 घण्टे चिकित्सक व कर्मियों की लगाई ड्यूटी
डीएम डॉ त्यागराजन के निर्देश पर डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में 24 घण्टे की ड्यूटी लगाई गई है| संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी पर रहने को निर्देश दिया है| इस सम्बंध में दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ के एन मिश्रा, अधीक्षक डॉ मणिभूषण शर्मा व संबंधित विभागाध्यक्ष के साथ बैठक कर कोविड मरीज़ों को बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी दी| कहा किसी भी परिस्थिति में इलाज के दौरान लापरवाही नहीं बरती जाए, अन्यथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की बात कही|

गम्भीर मरीज़ों का तुरंत शुरू करें चिकित्सा
बैठक के दौरान डीएम ने कहा ऐसी शिकायत मिली है कि मरीजों को भर्ती करने से पहले कागजी कार्रवाई में बहुत समय लग जाता है| इस दौरान गंभीर मरीजों की स्थिति और खराब हो जाती है| इसके लिए उन मरीजों को तुरंत चिकित्सा शुरू करने की जरूरत पड़ती है| इसलिए आईसीयू संबंधित मरीजों को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया जाए| उसके बाद भर्ती करने की प्रक्रिया के तहत कागजी कार्रवाई शुरू की जाए| .इससे मरीजों को सही समय पर तुरंत चिकित्सा उपलब्ध करायी जाएगी |

इन मानकों का ख्याल रख संक्रमण से रहें दूर
– दो गज की शारीरिक दूरी का हमेशा ख्याल रखें।
– मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
– बाहरी खाना खाने से परहेज करें।
– घर से बाहर निकलने पर निश्चित रूप से सैनिटाइजर साथ रखें।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …