Breaking News

सीतामढी :- बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना व प्रशासन की सजगता से एक बाल विवाह होने से रुका

बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना व प्रशासन की सजगता से रुक गया बाल विवाह

बचपन बचाओ आंदोलन की सूचना व प्रशासन की सजगता से एक बाल विवाह होने से रुक गया , समय रहते सूचना मिल जाने की वजह से यह संभव हो सका । मामला सीतामढ़ी जिला के परिहार प्रखंड के बेला खुर्द गांव का है पंद्रह वर्षीय किशोरी का विवाह उसके परिवार वालों ने नेपाल तय कर दि थी , और शादी इस लगन में हों वाली थी । परन्तु समय रहते इसकी जानकारी मिली तब बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय कार्यालय के अधीकारी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी सीतामढ़ी , पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी , राज्य बाल अधिकार संरक्षण एवं आयोग बिहार को भेजकर उचित करवाई का अनुरोध किया था । इसके आलोक में बेला थाना के द्वारा जांच कर बच्ची के पिता को कानून के उल्लंघन की जानकारी दी गई इस पर लड़की के पिता ने लिखित आश्वासन दिया है कि वह अपनी बेटी की शादी बालिग होने तक नहीं करेंगे।
बाल विवाह रुकने से दूसरे लोग जागरूक होंगे और इस प्रकार की कुरुतियों का सामाजिक विरोध करेंगे, बच्चों के साथ सिभी भी प्रकार का शोषण होने पर हमसभी को अपनी चुप्पी तोरनी की जरूरत है ताकि बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जा सके।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …