Breaking News

टीबी पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आयोजित किया आॅनलाइन क्वीज,देशभर में प्रथम तथा दूसरा स्थान जिले को प्राप्त

 

 

टीबी पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आयोजित किया आॅनलाइन क्वीज,देशभर में प्रथम तथा दूसरा स्थान जिले को प्राप्त

• देशभर के 11हजार हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कम्यूनिटी हेल्थ आॅफिसर लिया क्वीज में हिस्सा

• 23 मार्च, 5 अप्रैल और 7 अप्रैल को हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस डे पर वर्चुअल समारोह में किया सम्मानित

मधुबनी आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर ट्यूबरक्लोसिस(टीबी) जैसे गंभीर रोग की रोकथाम एवं जागरूकता लाने के लिए के लिए परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्वीज प्रतियोगिता में सभी विकसित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पदास्थापित कम्यूनिटी हेल्थ आॅफिसर हिस्सा लिया।जिसमें देश भर के 11 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण केंद्र में भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में मधुबनी जिले को देशभर में प्रथम तथा दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रथम स्थान दयानंद प्रसाद साह, अरेर, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रखंड बेनीपट्टी, जिन्हें 30 में 30 अंक प्राप्त हुआ वहीं द्वितीय स्थान पर बलराम कुमार सिंह, गनोली हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, अंधराठाढ़ी प्रखंड इन्हें भी 30 में 30 अंक प्राप्त हुआ है। दोनों प्रतिभागियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने यूनिवर्सल हेल्थ डे 14 अप्रैल को आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में सम्मानित किया। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत कल्याण केंद्र की तीन चरणों में हुई विश्व टीवी दिवस प्रतियोगिता में मधुबनी जिले के 2 प्रतिभागियों को देशभर में प्रथम तथा दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है जो जिले के लिए गौरव की बात है।

तीन राउंड में आयोजित किया गया क्वीज:
तीन राउंड में इस क्वीज का आयोजन किया गया. क्वीज का पहला राउंड 23 मार्च, दूसरा राउंड 5 अप्रैल को तथा तीसरा राउंड 7 अप्रैल को हुआ. इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ सीएचओ को स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 14 अप्रैल 2021 को वर्चुअल माध्यम से सम्मानित किया गया. कुल 11000 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। प्रत्येक राज्य से टॉप दस स्कोर करने वालों को दूसरे राउंड के लिए शार्टलिस्ट किया गया. प्रत्येक राज्य से दूसरे राउंड में टॉप तीन स्कोर करने वालों को तीसरे राउंड के लिए चयनित किया गया. और तीसरे राउंड में तीन टॉप स्कोर करने वालों को सम्मानित किया गया. क्वीलिफाई करने वाले सीएचओ को सर्टिफिकेट आॅफ पार्टिसिपेशन दिया गया.

टीबी से संंबंधित 30 प्रश्न का देना था जवाब:
इस क्वीज के माध्यम से टीबी से जानकारी, समुदाय में रोग के प्रति सोच और वर्तमान में अपनाये गये व्यवहार आदि प्रश्न पूछे गए थे. इस क्वीज में 30 प्रश्न पूछे गए और प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक निर्धारित था. दस प्रश्न टीबी बीमारी से संबंधित तकनीकी जानकारी पर वहीं दस प्रश्न नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम और नेशनल हेल्थ मिशन प्रोग्राम से संबंधित रहे. बाकी के दस प्रश्न टीबी के मरीजों को दी जाने वाले परामर्श, सामुदाय के साथ होने वाले कार्य आदि पर आधारित थी.

दोनों प्रतिभागियों को सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि, डीपीसी पंकज कुमार ने बधाई दिया।

इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-
– मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
– साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
– लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं।
– अनावश्यक यात्रा से परहेज करें और यात्रा के दौरान सेनेटाइजर पास रखें।
– अधिक देर तक भूखा नहीं रहें और समय पर खाना खाएं।
– भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …