पार्ट 1 और पार्ट 2 रिजल्ट में सुधार और छात्रों को पास करने की मांग को लेकर एमएसयू का विवि में जोरदार आंदोलन
कोविड 19 को देखते हुए सभी छात्रों को पास करने का मांग

मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय इकाई के कॉलेज प्रभारी आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में पार्ट 1 और पार्ट 2 के छात्रों को पास करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन किया जा रहा हैं आंदोलन का जानकारी देते हुए एमएसयू विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने कहा कोविड 19 के इस दौर में बिना पढ़ाये छात्रों से परीक्षा लिया गया फिर उसके बाद रिजल्ट जारी करने में ज्यादातर छात्रों को कम अंक प्रमोटेड या फिर फ़ैल कर दिया गया हैं किसी छात्र को पेपर 1 में 60 अंक दिया गया हैं वहीं दूसरी पेपर में 00 अंक दिया गया हैं इसी तरह से कई छात्रों के पेपर 1 में 50 अंक दिया गया हैं जबकि पेपर 2 में 00 अंक दिया गया हैं जिससे छात्रों में काफी नाराजगी है जिसको देखते हुए आज आंदोलन करने का निर्णय लिया गया हैं जब तक मांग पूरा नही होगा यह आंदोलन जारी रहेगा एमएसयू संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा ने कहा 09 अप्रैल को इस बाबत हमलोगो के द्वारा सांकेतिक धरना भी दिया गया था बाबजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को पास करने का निर्णय नही लिया उल्टा छात्रों पर ही नही लिखने का आरोप लगाया हैं कुलसचिव के द्वारा आश्वासन दिया गया था की जो कॉपी आंदोलनकारी कहेँगे उस कॉपी को निकालकर सामने चेक किया जाएगा लेकिन कॉपी जांच के लिए दिए गए आवेदनों पर भी अब तक कारवाई नही हो सका हैं छात्र मानसिक रूप से पड़ेसान हैं पहले कोविड 19 और अब विश्वविद्यालय प्रशासन का ख़राब रिजल्ट छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का काम कर रहा हैं बांकी के सभी विषयो में पास रहने वाले छात्रों को 00 अंक देकर प्रमोटेड कर दिया गया हैं आखिर ऐसा कैसे हो सकता हैं अन्य विषयों में पास और एक विषय में 00 अंक यह कहा से सम्भव दिखता हैं एमएसयू विवि मुख्य प्रवक्ता जय प्रकाश झा व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने बताया आंदोलन दिन के 11 बजे से शुरू किया गया आंदोलन पर कारवाई नही होने के दिशा में सभी छात्र कुलपति आवास के बाहर जाकर बैठ कर आंदोलन शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे जहाँ पुरे नरगौना परिसर को पुलिस छांवनी में तब्दील कर दिया गया यहाँ तक पुलिस प्रशासन ही छात्रों से कई बार भीरने की कोशिश करने लगे लगातार कई बार आपस में ही छात्र और पुलिस प्रशासन लड़ने लगे लेकिन सफल वार्ता नही हो सका शाम 4 बजे तक कुलपति आवास के आगे सभी छात्र बैठे रहे एमएसयू विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक कुमार झा ने कहा हमारी मांग हैं की कोविड 19 को देखते हुए सभी प्रमोटेड फ़ैल छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाए जब पढ़ाई हुआ ही नहीं तो छात्र लिखेंगे क्या जीवन भर छात्र जिस परीक्षा पद्दत्ति के अनुसार तैयारी करते हैं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रसासन जो एक झटके में नियम बदलकर सब्जेक्टिव परीक्षा को ऑब्जेक्टिव परीक्षा में तब्दील कर देता हैं और धरल्ले से छात्र को एक विषय में फ़ैल कर उन्हें प्रोमोट कर दिया जाता हैं जिससे प्राइवेट कंपनी को स्क्रूटिनी के नाम पर फायदा पहुंचाया जा सके यह सब विश्वविद्यालय की साजिस हैं इधर पार्ट 1 में जो भी छात्र पास कर चुके हैं उन्हें परीक्षा में एब्सेंट कर विश्वविद्यालय से कॉलेज दौड़ाया जा रहा हैं जबकि गलती कॉलेज और विश्वविद्यालय की हैं वहीं जिन छात्रों का पार्ट 2 रिजल्ट के कारण स्नातक डिग्री रुकी हुई थी वैसे छात्रों का भी रिजल्ट क्लियर नही किया जा रहा हैं रोजाना सेकड़ो छात्र कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अब तक एक भी रिजल्ट क्लियर नही किया गया हैं पार्ट 1 फॉर्म में छात्रों का 3 से 4 बार पेमेंट हो रहा हैं एक्स स्टूडेंट के फॉर्म भरने का लिंक जारी हुआ हैं वो भी अभी तक ठीक से काम नही कर रहा हैं चारो तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को शोषण कर रहा हैं मानसिक उत्पीड़न दे रहा हैं अगर सभी मांग पूरा नही किया जाता है सभी छात्रों को पास नही किया जाएगा तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन विश्वविद्यालय में आगे और भी उग्र आंदोलन करेंगे पूरा आंदोलन आक्रोशपूर्ण तरीके से रहा और लगातार आंदोलन जारी हैं इस मौके पर नीरज भारद्वाज,अनिश चौधरी,उज्ज्वल कुमार,रत्नेश कुमार,गोविन्द कुमार,नारायण मिश्रा,कुमारी रूपा,प्रिया भारती,विनीत कुमार झा,सौरभ सुन्दर,संजय कुमार,कृष्णनंदन झा,गौरव कुमार झा,ऋषि कुमार,आशीष कुमार,कृष्ण कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,शुभकान्त कुमार,नेहा कुमारी,अंकित सिंह,प्रिया भारती,दीपिका कुमारी राज,निरंजन,दिपक महराज,घनश्याम साह,रमेश साह,गणेश साह,अभिषेक विद्यार्थी,आदर्श कुमार,अमरजीत कुमार,सोनू जी,प्रियेश कुमार सौरव,सुरजीत,मनोज कुमार यादव,सुधांशु,गोपाल,सुरजीत,दुर्गेश,हर्ष आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal