Breaking News

नाला सफाई अभियान के तहत प्रतिनियुक्त गैंग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

नाला सफाई अभियान के तहत प्रतिनियुक्त गैंग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।   जोन में चट्टी चौक से कमर्शियल चौक, दिग्घी पश्चिम से सकमा पुल,
कटहलबाड़ी पुल के नीचे से बेला होते हुए। कंगवा गुमती एवम रेलवे लाइन के नीचे स्थित पुल तक नाले की सफाई का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान नाले की सफाई अच्छे से अंदर की सिल्ट निकालते हुए करने के निर्देश दिया गया। प्रतिदिन कार्य योजना के अनुसार प्रति गैंग 1 किलोमीटर सफाई करने का निर्देश दिया गया। उपस्थित जोन प्रभारी एवम कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया। कि सभी जोन में 16-16 व्यक्तियों की 6 गैंग प्रतिदिन काम करते हुए लगभग 1 किलोमीटर प्रति गैंग प्रतिदिन कार्य करवाएंगे एवम सभी प्रमुख नालों की सफाई अप्रैल माह के अंत तक करना सुनिश्चित करेंगे।

शहर के नालों की सफाई के साथ रेलवे लाइन के आसपास से गुजर रहे नालों एवम आउटफाल नालों की सफाई भी विशेष अभियान चलाकर करना सुनिश्चित करेंगे। विदित हो कंगवा गुमती, दोनार गुमती, अललपट्टी गुमती  एवम गुमती नंबर 23 एवम गुमती नंबर 22 एवम चट्टी चौक गुमती के क्षेत्र में शहर के प्रमुख नाले रेलवे ट्रैक के पास से गुजरते हैं। इनकी सफाई के लिए इस बार निगम विशेष अभियान चलाएगा ताकि शहर का पानी सुगमता से निकल सके।

उपस्थित सिटी मेनेजर एवम सहायक अभियंता को नाला सफाई का प्रतिदिन अनुश्रवण करने एवम गैंग को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 30 अप्रैल तक सभी नालों की सफाई का लक्ष्य रखते हुए कार्य योजना के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि बारिश में जल जमाव न हो।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …