Breaking News

मधुबनी कोविड संक्रमण व विधि व्यवस्था को लेकर डीएम ने जारी किया दिशा निर्देश।

कोविड संक्रमण व विधि व्यवस्था को लेकर डीएम ने जारी किया दिशा निर्देश

– शुक्रवार को 23 स्थलों पर हुआ टीकाकरण.
– जिला में 223 वायल वैक्सीन उपलब्ध.
– आशा व आंगनबाड़ी कंटेंटमेंट जोन में किट का करेंगे वितरण
– पंचायत स्तर पर मुखिया माइकिंग कर लोगों को करेंगे जागरूक

 

मधुबनी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जिलाधिकारी अमित कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना के उपचार के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सबसे पहले उन्होंने कोविड परिणामों की समीक्षा की व सभी पदाधिकारी को विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए कहा अभी तक जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की संख्या-188 हैं। जबकी जिले भर में 87 माइक्रो कन्टेंमेंट जोन हैं । जिला पदाधिकारी ने कोविड कंट्रोल रूम के लिए जिला योजना पदाधिकारी शमलेंद्र कुमार, एडीएसएस,नलिनी एवं जिला विधि शाखा प्रभारी सुश्री आरती को नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के लिए आदेश दिया । जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन, मधुबनी को निर्देश देते हुए कहा सभी पी.एच.सी केन्द्रों पर आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट तथा सभी बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं सभी भीड़-भाड़ वाले स्थलों व माइक्रो कन्टेंमेंट जोन पर रेपिड एन्टीजन टेस्ट कराएं । रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड पर 24×7 टेस्ट की व्यवस्था की जाए। साथ हीं सुरक्षा की दृष्टि से आर.पी.एफ./जी.आर.पी. की प्रतिनियुक्ति की जाय। जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर आने-वाले को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ हीं जिला परिवहन पदाधिकारी को भी निदेश दिया कि बाहर के राज्यों यथा मुम्बई, पूणे, दिल्ली, पंजाब से आने वाले बसों के यात्रियों को चिह्नित कर सकरी थाना में उनके टेस्ट करवाना सुनिश्चित किया जाय।

आशा आंगनबाड़ी कंटेंमेंट जोन में किट का करेंगी वितरण:
जिला पदाधिकारी ने सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से जिले के सभी माइक्रो कन्टेंमेंट जोन के व्यक्तियों के बीच किट वितरण तथा होम आइसोलेटेड व्यक्तियों की स्थिति की जानकारी लेना सुनिश्चित करने के लिए डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. डॉ रश्मि वर्मा को आदेश दिया । साथ हीं कोविड केयर केन्द्र में रहने वाले व्यक्तियों के खान-पान एवं सुविधा की सुनिश्चिता के लिए संबंधित सभी अनुमण्डल के अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी जिला को नोडल बनाया गया।

पंचायत स्तर पर मुखिया माइकिंग कर लोगों को करेंगे जागरूक:
आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए पंचायत स्तर पर माइकिंग कार्य मुखिया को करने हेतु निदेशित किया गया। साथ हीं जिला प्रशासन, जारी नियमों का पालन करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, मधुबनी को निदेश दिया गया।

शुक्रवार को 23 स्थलों पर हुआ टीकाकरण:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा ने बताया शुक्रवार को 23 सत्र स्थलों पर टीकाकरण किया गया। जिले में 223 वैक्सीन बची हुई है। देर शाम जिले में वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है| शनिवार से जिले में सभी सत्र स्थलों पर टीकाकरण किया जाएगा।

इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर मधुबनी, सिविल सर्जन, मधुबनी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधुबनी, नजारत उप-समाहर्ता, मधुबनी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी,मधुबनी,एडीएसएस , डीपीओ आईसीडीएस,जिला विकास शाखा प्रभारी एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …