Breaking News

खाकी वर्दी वाले के दम पर छात्र आंदोलन को दबाना चाहता हैं विश्वविद्यालय होगा जोरदार प्रतिकार – MSU

खाकी वर्दी वाले के दम पर छात्र आंदोलन को दबाना चाहता हैं विश्वविद्यालय होगा जोरदार प्रतिकार -एमएसयू

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया हैं की ख़ाकी वर्दी के दम पर छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं उन्होंने कहा कुलसचिव मुस्ताक अहमद के घमंड के कारण यह सब किया गया हैं अमन ने कहा कल जब आंदोलन की शुरुवात हो रही थी तभी कुलसचिव छात्रों से बिना सुचना आकर वार्ता करने लगे जिसमे कई छात्रों के साथ उनका विवाद होने लगा फिर वो वहा से चले गए जब आंदोलन हो रहा था उस समय आक्रोशित छात्रों के बीच वार्ता करने लगे इस बीच कई छात्र उग्र भी हुए जिसके बाद कुलसचिव गुस्सा होकर आंदोलनकारीयों को यही बैठे रहने की बात करने लगे और कोई पदाधिकारी वहा आना मुनाजीब नही जिसके बाद गुस्साए छात्र कुलपति आवास के तरफ चले गए और कुलपति आवास के सामने मुख्य सड़क पर बैठ आंदोलन करने लगे जहाँ विश्वविद्यालय थाना को आगे करते हुए छात्रों को धमकाना शुरू कर दिया और छात्रों पर एफआईआर का धमकी देकर वहा से भगाने लगे कई छात्रों को डरा धमका कर भगा दिया गया जिसके बाद गुस्साए छात्र वापस विश्वविद्यालय में आकर आंदोलन शुरू कर दिया लेकिन एक भी पदाधिकारी वहा मौजूद नही हुए विश्वविद्यालय प्रशासन तानासाही कर रहा हैं छात्र आंदोलन को वर्दी के बल पर दबाने का कोशिश किया जा रहा हैं जिसको देखते हुए आज एमएसयू कॉलेज प्रभारी आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में कुलपति कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन विश्वविद्यालय परिषर में किया गया इस बाबत एमएसयू दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा व विवि संगठन मंत्री दिवाकर मिश्रा ने कहा घमंड से विश्वविद्यालय नही चलाया जा सकता हैं ना हमलोग घमंड कर सकते हैं की छात्रों को आज का आज पास करें ना ही कोई पदाधिकारी ये घमंड कर सकता हैं हम किसी को पास नही करेंगे लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव आज घमंड में चूर होकर छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहे हैं शायद यहाँ के कुलपति और कुलसचिव छात्र आंदोलन को समझ नही पा रहे हैं छात्र आंदोलन का इतिहास भूल चुके हैं जिस कारण छात्रों पर झूठा मुकदमा कर डराया धमाकाया जा रहा हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ये जान ले की एमएसयू एफआईआर और जेल नही डरता जितना जुल्म करेगा आंदोलन उतना ही तेज किया जाएगा एमएसयू मुख्य प्रवक्ता जय प्रकाश झा ने कहा यह सब एक साजिस हैं जिसके तहत छात्र आंदोलन को कुचला जा रहा हैं लगभग 30 हजार छात्रों को प्रमोटेड फ़ैल कर दिया जाता हैं जब आवाज़ उठाया जाता हैं तो पुलिस के जरिये छात्रों को डराया धमकाया गया झूठा मुकदमा किया गया जिसको देखते हुए आज कुलपति कुलसचिव का पुतला दहन किया गया हैं और मांगो पर कारवाई करने का फिर से अपील किया गया हैं दूसरी तरफ आंदोलन को दबाने के लिए विश्वविद्यालय में छात्रों का आना बंद करवा दिया गया और टोल फ्री नंबर जारी किया गया हैं जिसपर कॉल करने पर सीधा बताया जाता हैं की काम अभी नही होगा वहीं विश्वविद्यालय के सभी चैम्बर को बंद कर दिया गया हैं और छात्र बाहर में पड़ेसान हैं किसी का कोई काम नही किया जा रहा हैं ना अब तक पार्ट 2 रिजल्ट का क्लियर किया जा रहा हैं ना एब्सेंट रिजल्ट क्लियर किया जा रहा हैं विश्वविद्यालय में छात्र पड़ेसान हैं वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन झूठा घमंड लेकर उल्टा छात्रों को ही दोषी ठहरा रहे हैं अनिश चौधरी और नीरज भारद्वाज ने कहा पुतला दहन का उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रशासन को सजग करना हैं की तानासाही से ये संस्था नही चलेगा यहाँ छात्र हित की बात करनी होगी अन्यथा ऐसे ही प्रतिकार किया जाएगा कल दिन के 11 बजे से विश्वविद्यालय धरना स्थल के समीप इस बाबत प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया हैं
पुतला दहन में वेदांत वत्स,नीरज,नारायण मिश्रा,अंकित कुमार आदि मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …