Breaking News

सी एम साइंस काॅलेज के तीन कर्मी कोरोना पॉजीटिव

 

सी एम साइंस काॅलेज के तीन कर्मी कोरोना पॉजीटिव

दरभंगा जिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री ने कुलपति से महाविद्यालयों को बंद करने का किया अनुरोध
—–
सीएम साइंस कॉलेज में तृतीय वर्गीय कर्मी प्रणव आनंद के बाद प्रधान सहायक कृष्ण कुमार चौधरी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मी अनुराधा कुमारी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महाविद्यालय में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दहशत एवं असुरक्षा का माहौल कायम हो गया है। एक तिहाई उपस्थिति के बावजूद कर्मियों को कार्य निष्पादन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दरभंगा जिला विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन कुमार एवं जिला मंत्री राधेश्याम झा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं कुलसचिव डाॅ मुश्ताक अहमद से सी एम साइंस कॉलेज सहित जिला के सभी महाविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश निर्गत करने का अनुरोध किया है।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …